5 अगस्त : जानिए आज का राशिफल में आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 5, 2021

 जय श्री परशुरामजीः


5 अगस्त 2021 गुरुवार 

आज का राशिफलः

मेष

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्च के मामले में भी आज चिंता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लें। आपको अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की आदत को त्यागना होगा।

राशि स्वामी मंघल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का पूरा ख़्याल रखें। दफ्तर में बड़ी योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। मित्रों, संबंधियों से आपके संबंध अच्छे होंगे। आज छात्रों को काफी पढ़ाई करना होगा। महिला वर्ग से लाभ मिलेगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

व्यवसाय ठीक रहेगा। आपको आर्थिक उन्नति के मौके मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आज आपको  अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बड़े फैसले लेने के लिए अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण योजना के आप हिस्सेदार हो सकते हैं। सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी गुप्त बातों को किसी को बताने में सावधानी बरतें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका काम बढ़ेगा। रिश्तेदारों के यहां से खुशखबरी मिल सकती है। नए काम में निवेश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। आप कामकाज ठीक चलेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आपकी दिक्कतें आज दूर होने की संभावना है। नए काम से आपको लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपको सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आज काम का दबाव कम होने से बेहद फ्री महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। किसी से मतभेद दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। 

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कर पाएंगे। जरूरत के अनुसार कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। माता-पिता की सेवा करें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आप अपने काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें ताजा करेंगे। कुछ नयापन महसूस होगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको आज तनाव लेने से बचना होगा। अपने काम समय पर पूरा का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को न छिपाएं। खानपान का ध्यान रखें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज आपको अपनी निजी बात किसी से कहने से बचना होगा। आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से मतभेद होने की आशंका है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। समय पर आपके काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment