ब्यूटी पार्लर में काम देने की आड़ में नाबालिक को झोंका देह व्यापार में- युवती ने की पुलिस में शिकायत ,ब्यूटी पार्लर संचालिका को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, July 27, 2021



ब्यूटी पार्लर में काम देने की आड़ में नाबालिक को झोंका देह व्यापार में- युवती ने की पुलिस में शिकायत ,ब्यूटी पार्लर संचालिका को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर फेसबुक में पहचान के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला ने रायगढ़ क्षेत्र की युवती को शहर बुला लिया। यहां उसने युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस दलदल से निकलने का प्रयास करने पर महिला उससे मारपीट कर धमकी देती थी। पीड़ित किसी तरह भागकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपित महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है..


सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि छह महीने पहले रायगढ़ जिले में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की पहचान शहर के अशोक नगर में रहने वाली महिला से हुई। महिला ने युवती को बताया कि वह शहर में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। युवती ने उससे काम के संबंध में बात की। इस पर महिला ने उसे अपने ब्यूटी पार्लर में काम देने की बात कही..


साथ ही उसे शहर आने के लिए कहा। इस पर युवती उसके पास शहर आ गई। यहां पर महिला ने युवती को देह व्यापार में उतार दिया। युवती ने इसका विरोध किया। इस पर महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी युवती से मारपीट करने लगे। साथ ही उसे काम के स्र्पये देने भी बंद कर दिए। युवती को घर में ही बंद कर रखने लगे। युवती किसी तरह मां-बेटी की चंगुल से भागकर थाने पहुंची। उसने मां-बेटी की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती के स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वजन सोमवार को सरकंडा थाने पहुंच गए। स्वजन की मौजूदगी में पीड़ित युवती का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को उनके हवाले कर दिया। साथ ही सरकंडा थाना प्रभारी ने उनके जाने की व्यवस्था की…

No comments:

Post a Comment