प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक राजीव भवन में संपन्न। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 10, 2021

  

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक राजीव भवन में  संपन्न।

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




 रायपुरः शुक्रवार को बैठक में संगठन के कार्यक्रमों का महिला कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा किया गया राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं मोदी सरकार के वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में असफलता का विरोध करने वाली रणनीति तैयार कि गई.

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने कहा केंद्र सरकार तो जुमलों की सरकार है,महगाई लगातार बढ रही है लेकिन केंद्र सरकार चुपी साधे बैठी है. महगाई के कारण महिलाएं परेशान है।आमदनी बढ नहीं रही है लेकिन रोज पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर रोजमर्रा की चीजोँ के दाम मे बढोत्तरी हो रही है।महिला कांग्रेस केंद्र सरकार को जगाने के लिए उग्र प्रदर्शन करेगी।

बैठक मे महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम सहित ,महिला मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिका सिह भुवाल,वहिदा खान अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस बिलासपुर, उपाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा मजदूर प्रकोष्ठ बिलासपुर, फरिदा बेगम महासचिव मजदूर प्रकोष्ठ बिलासपुर, बिन्दु जायसी ब्लॉक अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ मस्तुरी,उत्तरा सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस बेलतरा व सभी मजदूर प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment