मल्हार में श्रमजीवी पत्रकार संघ का मिलन समारोह संपन्न ..!!
मल्हार से 'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः मल्हार 11 जुलाई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मस्तुरी तहसील इकाई द्वारा मल्हार रेष्ट हाऊस मे संगठन का मिलन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजिन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वदीपक राई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ की मस्तुरी अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर कर रहे थे।सम्पूर्ण मस्तुरी ईकाई के श्रमजीवी पत्रकार मल्हार के इस कार्यक्रम मे शमिल हुए ।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्तिथि में श्रमजीवी प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई ने नगर पंचायत मल्हार के उभरते लेखक राजेश पान्डेय जी का पुष्प हार श्री फल और साल भेंट कर सम्मान किया और निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
राजेश पान्डेय सामाज के अभिन्न अंग है हमारा कोई भी कार्यक्रम हो चाहे खेल कूद हो चाहे समाज सेवा का हो साहित्य हो या सांस्कृतिक गतिविधियां हो उसमें श्री राजेश पान्डेय का महत्वपूर्ण योगदान होता है मेरे भाई राजेश पान्डेय इनके बगैर हमारे कोई भी काम संपन्न नहीं हो पाते। निर्विघ्न से संपन्न होने के लिए हमे इनका हरसंभव सहयोग मिलता है।
मस्तुरी ईकाई के अध्यक्ष संतोष सिह ठाकुर ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि
लोकतंत्र में कलमकार, पत्रकार, साहित्यकार चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से क्यों ना जुड़ा हो चाहे प्रिंट मीडिया से जुड़ा हो । वों लोकतंत्र में बहुत मजबूत चौथा स्तंभ होता है। आपने इतने वर्षों में देखा होगा आज हमारे भारत का लोकतंत्र अगर मजबूत है तो उसका कारण है आज संसार का जो अपने आप को एक स्थापित लोकतंत्रों को विश्वमय गणना करता था। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। उसका श्रेय किसी को जाता है तो वह हमारे पत्रकार साथी है जिनकी कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा साथियों लोकतंत्र को बचाए रखना या लोकतंत्र को बनाए रखना यह खाली हमारे नेताओं की जिम्मेदारी नही है। यह हर हिंदुस्तान के नागरिकों की जिम्मेदारी है और उस जिम्मेदारी के चौथे स्तंभ के रूप में हमारे पत्रकार साथी आते हैं।
आज यहा जो कार्यक्रम रखा गया हम सबको मिलकर एकजुटता से चलने के लिए रखा गया गया है।
मिलन समारोह का समापन कोरोना महामारी से हमारे पत्रकार भाई जो हमारे बीच नही रहे उनको भावपूर्ण दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दे कर किया गया।
इस कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई सहित संतोष ठाकुर, ओमप्रकाश पान्डेय, कृष्ण पाल खटकर, दुर्गा प्रसाद,सुनहर चंदेल जगन्नाथ नेताम,राजेश पान्डेय, उदय सिह ठाकुर सहित मस्तुरी ईकाई के सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment