डकैती करने आए बदमाशों ने ननद-भाभी से किया दुष्कर्म, लूट भी लिया सामान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 13, 2021



 डकैती करने आए बदमाशों ने ननद-भाभी से किया दुष्कर्म, लूट भी लिया सामान 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 30 किमी थाना कोतवाली केराकत क्षेत्र स्थित एक गांव में बीती रात को असलहाधारी दो बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और नकदी व जेवरात लूटकर भाग निकले। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी आज सुबह जब ग्रामीणों को हुई, तो भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची छानबीन कर रही है।


गांव में अकेली रहती है युवती

 

दरअसल, गांव में युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी दिव्यांग व अविवाहित छोटी बहन रहती है। अकेली होने पर‌ रात में युवती खानदान में रिश्ते में भाभी को साथ रहने के लिए अक्सर बुला लेती है। कल रात भी दोनों साथ सोई थी। लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए। बदमाशों ने असलहा दिखाकर डराते हुए दोनों महिलाओं को‌ जगाया और दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक‌ दिया।


उसके बाद घर में लूटपाट शुरू की।‌ इतना ही नहीं दोनों महिलाओं संग दुष्कर्म भी किया और फिर मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी‌ हुई तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।


पीड़िताओं के अनुसार, बदमाशों ने घर की आलमारी में रखा गया सोने का हार, चेन, दो अंगूठी, चार कंगन, चांदी की पैजनी व दो हजार रुपये लूट लिए हैं। जाते-जाते बदमाश महिला के कान के टाॅप्स , मंगलसूत्र, पायल भी उतार ले गए। इसके बाद घिनौनी हरकत पर उतरते हुए दोनों महिलाओं की अस्मत को तार तार कर भाग निकले। पीड़िताओं ने बताया कि बदमाशों ने शोर मचाने पर हत्या की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं है।


'ट्रेक न्यूज' से साभार 

No comments:

Post a Comment