जय परशुरामजीः
14 जून का सम्पूर्ण राशिफल एवं आज का पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
14 जून 2021, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ मास,शुक्ला पक्ष,चतुर्थी तिथि, दिन सोमवार विक्रम संवत् 2078। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
आज का राशिफलः
मेष
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यसवाय में घाटा हो सकता है। किसी कार्य में बेहतर परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में आपको शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं।। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अनजान लोगों से दूर रहें। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। निवेश कर सकते हैं। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज कोई खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।नौकरीपेशा वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। खानपान में सावधानी बरतें। व्यवसाय के सिलसिले में कुछ बड़े सौदे हो सकते हैं। दंपत्तियों के बीच रिश्ते बेहतर रहेंगे। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। किसी बात से ठेस लग सकती है। तनाव रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आज किसी मित्र से काफी दिनों बात मुलाकात होने की संभावना है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ होगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आज आपका दिन खुुशनुमा रहेगा। किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को परिश्रम करना होगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यस्थल के लिए निकलें। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अनजान लोगों से आपको सतर्क रहना होगा। शत्रु कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। ऑफिस में आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। आज आपको किसी की बात से तनाव में आ सकते हैं। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश का जोखिम न लें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।खर्च ज्यादा होगा।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
व्यवसाय में प्रगति होगी। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें। संतान पक्ष की दिक्कत दूर कर सकेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नशा, लाटरी या जुआ से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। पुरानी रुकी हुई रकम वापस मिलने से आपको राहत मिलेगी। सेहत संबंधी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में परिवर्तन लाना चाहिए। कानूनी मामलों आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंचित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। सामाजिक कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। कारोबार संबंधी दिक्कत हो सकती है। किसी से पुराना विवाद उभर सकता है। कर्ज वापसी को लेकर दिक्कतें हो सकती है। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। युवाओं को गंभीरता के साथ अपने कैरियर को लेकर कार्य करना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से लाभ होगा। आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। वाहन सावधान से चलाएं। जोखिम ले सकते हैं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आप आज काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कैरियर में नए मौके मिलेंगे। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। कर्ज संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कारोबार की स्थिति स्थिर रहेगी। सामाजिक कार्य करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। नया प्रोजेक्ट फिलहाल शुरू न करें। दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दूसरे शहर जा सकते हैं। सामाजिक जीवन में कामयाबी मिलेगी। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। अनजानों से दूरी बनाकर रखें। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। अपशब्दों का प्रयोग न करें। किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा जोखिम न लें। आपको धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
आज आप काफी शांत महसूस करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। प्रभु से जुड़ी चर्चा में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश सफल रहेगी। काफी व्यस्तता रहेगी। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। सावर्जनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में उन्नति होगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में सहयोगियों के साथ अनुकूलता रहेगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों के क्षण आएंगे। दफ्तर में सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर काबू रखें। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपने पार्टनर को उपहार दे सकते हैं। घूमने जाएंगे।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment