गिरफ्तारी:हत्या कर लाश को जलाने वाला मुख्य आरोपी अचानकमार जंगल से गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 1, 2021

 

गिरफ्तारी:हत्या कर लाश को जलाने वाला मुख्य आरोपी अचानकमार जंगल से गिरफ्तार

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




अकलतराः ग्राम परसाही नाला पहुंच मार्ग में लटिया शाखा नहर के पास 18 मई को ग्राम बोड़सरा नैला चौकी निवासी बलभद्र यादव पिता अघोरी यादव उम्र 50 वर्ष की जली हुई लाश मिली थी। उसकी हत्या कर लाश जलाई गई थी। पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड रतन यादव पिता रघुनाथ यादव को अचानकमार जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

30 मई को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि घटना का मुख्य आरोपी रतन यादव अचानकमार जंगल में छुपा हुआ है। थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार द्वारा एसआई बीपी तिवारी, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक सब्बीर मेमन की टीम बनाकर अचानकमार जंगल की ओर रवाना किया गया पुलिस की टीम लोरमी के खुड़िया चौकी अंतर्गत अचानकमार सिहावा जंगल में पहुंची। घटना का मुख्य आरोपी रतन यादव हाथी पालने वाले लोगों के समूह के बीच पाया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी रतन यादव ने पुलिस टीम को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने रिश्तेदार के यहाँ खैरा, मस्तूरी एवं अन्य जगहों में लुके छिपे घूम रहा था। रिश्तेदारों द्वारा घर से चले जाने की बात कहने पर वह अचानकमार जंगल में पहुंचा। उसने हाथी पालने वालों को झांसा दिया कि उसकी भैंस गुम गई है। उन्हीं के साथ रहने लगा था।

No comments:

Post a Comment