आधी रात को घर घुसकर महिला से छेड़खानी के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 4, 2021

 

आधी रात को घर घुसकर महिला से छेड़खानी के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को धारा 456, 354 के तहत किया गया गिरफ्तार 


'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' बिल्हा। 





बिल्हा, 4 जून शुक्रवार। आधी रात को गलत नीयत से घर घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा के वार्ड नंबर 01 के निवासी नरेन्द्र साहू पिता धनऊ साहू उम्र 28 वर्ष ने गुरुवार - शुक्रवार के मध्य रात्रि 1:30 बजे मोहल्ले के एक घर में छत के रास्ते से दीवाल फांद कर सो रही महिला के कमरे में घुस गया और गलत नीयत से महिला के पैर को सहलाने लगा जिससे महिला की नींद खुल गई और चिल्ला कर पति को जगाया वैसे ही आरोपी वहां से भाग गया।

शुक्रवार सुबह पति-पत्नी ने बिल्हा थाना पहुंच कर उक्त आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी, घटना को संघान में लेते हुए थाना प्रभारी पारस पटेल ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर टीम गठित किया और 2 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आये।

आरोपी नरेंद्र साहू के खिलाफ बिल्हा पुलिस ने धारा 456, 354 के तहत केस दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक एच आर वर्मा, प्रधान आरक्षक नरेश बड़ा, आरक्षक नरसिंह राज, भागवत साहू, सुनील सूर्यवंशी, प्रभाकर सिंह और विकास अंचल का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment