नगर के इन वार्डों में शनिवार को रहेंगे 5 घंटे बिजली बंद
सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगी बिजली आपूर्ति ठप
'मनितोष सरकार', बिल्हा। (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा नगर पंचायत क्षेत्र में 11 के.व्ही 2 फीडर लाइन में मानसून पूर्व रख रखाव हेतु शनिवार को 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिल्हा बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून शनिवार को मानसून पूर्व मेंटेनेंस के लिए वार्ड नंबर 01 से 10 तक नगर के सभी स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अतः अति आवश्यक कार्य को समय पूर्व कर लेने की जानकारी दी गई है।
No comments:
Post a Comment