मस्जिद में पानी भरने गई 12 साल की बच्ची से रेप - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 4, 2021

 

मस्जिद में पानी भरने गई 12 साल की बच्ची से रेप 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


नई दिल्लीः मौलाना ने मस्जिद में 12 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की  घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामला हर्ष विहार इलाके का है। जहां आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब बच्ची बाल्टी में पानी लेने मस्जिद में गई थी। वारदात के बाद मौलाना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे लोनी  से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मौलाना का नाम इलियासी है। वह शादीशुदा है और चार बच्चों का बाप है।


जानकारी के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती है। उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पड़ोस में एक मस्जिद है। रात के समय घर में पानी खत्म हो गया, तो मां ने उसे मस्जिद से पानी भरकर लाने के लिए कहा। लड़की बाल्टी लेकर पानी भरने चली गई।आरोप है कि वारदात के समय मस्जिद में इलियासी अकेला था। उसने लड़की को अकेला देखकर अपने कमरे में बुला लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद मौलाना ने उसको जान से मारने धमकी देने के अलावा उससे कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके पूरे परिवार को भी मार देगा। डरी- सहमी लड़की अपने घर पहुंची। उसने परिवार को सारी बात बताई। मामले की खबर मिलते ही मोहल्ले में भीड़ इकट्ठी हो गई। इधर मौलाना ने जब देखा कि हालात खराब हैं तो वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौलाना को लोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


'सन्मार्ग' से साभार 

No comments:

Post a Comment