बिल्हा पुलिस ने किया 6 जुआरियों को गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 28, 2021

 

बिल्हा पुलिस ने किया 6 जुआरियों को गिरफ्तार

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिल्हा। बिल्हा पुलिस ने जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 52 पत्ती ताश के साथ 3830 रुपये जब्ती बनाकर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल को सुचना मिल रही थी कि बिल्हा वार्ड नं 08 के लूदरु पारा में तालाब किनारे काफी दिनों से जुआ का दाब चल रहा हैं, जिस पर थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से सलाह मशविरा कर आदेश के तहत कल रात घेराबंदी की, जिसमें 6 जुआरी गिरफ्त में आया, उस पर जुआ एक्ट 13 धारा लगा कर कार्रवाई की गई तथा मुचलका रिहा कर दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी :-

1. सूरज निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर 28 वर्ष, वार्ड नं 08 बिल्हा।

2. दीपक श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास 22 वर्ष, वार्ड नं 08 बिल्हा।

3. सोहन केंवट पिता विश्वा केंवट 50 वर्ष, वार्ड नं 11 डोड़की भाठा, बिल्हा।

4. पिंटू साहू पिता अजीत साहू 21 वर्ष, वार्ड नं 08 बिल्हा।

5. पुरूषोत्तम केंवट पिता फगुआ केंवट 45 वर्ष, वार्ड नं 08 पत्थरखान भाठा, बिल्हा।

6. गोविंद कुर्रे पिता मोहरदास कुर्रे 35 वर्ष, वार्ड नं 08 बिल्हा।


उक्त कार्रवाई में बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नरेश बड़ा, अनिल साहू आरक्षक, अर्जुन जांगड़े, प्रीतम ध्रुव, रमेश यादव, सुनील सूर्यवंशी, प्रभाकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, मनहरन सिंह, सुमंत चंद्रवंशी, रविशंकर सिरो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment