3 अप्रैल : जानिए आज के राशिफल में क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, April 3, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

3 अप्रैल का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

03 अप्रैल 2021 शनिवार को धनु राशि में होंगे चंद्र देव, इन चार राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हो जाएं सावधान।

 आज 03 अप्रैल, 2021 शनिवार चैत्र माह ,कृष्ण पक्ष ,सप्तमी तिथि ,आज है शीतला सप्तमी, नक्षत्र मूल,वरीयान योग, आज राहु काल का समय 09:25 AM - 10:58 AM है ।

आज का राशिफलः

मेष

आज का दिन शानदार रहेगा। काफी दिनों से जिन योजनाओं पर आप कार्य कर रहे हैं। उन्हें क्रियान्वित कर सकते हैं। , आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है। आज किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें । नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें । लेनदेन सावधानी से करें। प्रसन्न रहेंगे। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आपको आज  किस्मत का साथ मिलेगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से  सावधान रहें।जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। निजी जानकारी देने के प्रति सचेत रहें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आपमें  चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है।कुछ मामलों को सुलझाने में काफी समय लगेगा। आपका किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी कार्य से बाहर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। सफलता आपके साथ है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। दफ्तर में किसी से अऩबन हो सकती है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। क्रोध करने से बचें। किसी मित्र के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सोचसमझकर खर्च करें।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज आप कुछ तनावग्रस्त रहेंगे। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। वित्तीय स्थिति प्रभावित रहेगी।कुछ योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च न करें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दंपत्तियों के बीच प्यार बना रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी समस्या का हल निकलने से आप काफी खुश रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कारोबार में प्रगति होगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दिन अच्छा बीतेगा।  आज मनचाहा व्यंजन आपको खाने के लिए मिल सकता है।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आपको धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी  समस्या दूर होगी। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा । आप आपका मूड बेहद अच्छा रहेगा।  आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । आपको किसी  प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात का माैका मिल सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आप दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए योग-व्यायाम को अपनाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। किसी मित्र से बहस हो सकती है। कुंवारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा खासा समय बिता पाएंगे। कारोबार में लाभ होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आपकी स्पष्टवादिता से किसी को ठेस लग सकती है। विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। कुूंवारों के लिए जल्द ही रिश्ते की बात चल सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

दिन लाभदायक साबित होगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। अनावश्यक खर्च आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने नए काम के लिए अपने परिवार को विश्वास में लेने का सही समय है। जोखिम न लें। यात्रा करने के दौरान सावधानी  बरते।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

अपने लक्ष्य की ओर शान्ति से बढ़ते रहें।सफलता मिलने से पहले इसकी जानकारी किसी को न दें। आज कोई करीबी शख्स आपकी मदद कर सकता है।  जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समय पर कार्य पूरे करेंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

कारोबार में आज अच्छा खासा लाभ  होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने विचारों को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। आपका तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220

No comments:

Post a Comment