क्या आप जानते हैं भांग सेहत के लिए भी हैं लाभदायक... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, March 21, 2021

 'आज का सेहत' 

क्या आप जानते हैं भांग सेहत के लिए भी होते हैं लाभदायक 

प्रस्तुति - मनितोष सरकार (संचालक /संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


  


   होली का त्योहार नजदीक है, और इस त्योहार में लोग कुछ न कुछ नशा करने का मन बना लेते हैं। खास कर भांग। दुध में भांग मिलाकर कुछ लोगों को पीते हुए देखें होंगे। अधिकांश लोग भांग को एक नशीला पदार्थ के रूप में जानते हैं, पर ऐसा नहीं, भांग का सही इस्तेमाल से आपका सेहत भी अच्छा रहेगा। तो आइये दोस्तों आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में बात करते हैं भांग के लाभकारी गुण के बारे में... 


   भांग का सेवन सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या कभी भांग के फायदों के बारे में सुना है ? जी हां, अगर सीमित मात्रा में सावधानी के साथ इसका प्रयोग किया जाए तो भांग एक बेहतरीन औषधि भी है। इसके यह 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे - 


1. एक ओर जहां भांग का अत्यधि‍क सेवन सिरदर्द का कारण बन सकता है, वहीं सिरदर्द का इलाज भी भांग के पास है। जी हां, भांग की पत्त‍ियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है।


2. पाचनशक्ति को बढ़ाने के लिए भांग फायदेमंद है। साथ ही किसी प्रकार का घाव हो जाने पर, भांग की पत्त‍ियों का लेप बनाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने पर घाव जल्दी भर जाएगा और किसी प्रकार की अन्य परेशानी भी नहीं होगी।


3. यदि आपकी त्वचा अत्यधि‍क रूखी या खुरदुरी है, तो भांग की पत्त‍ियों का इस्तेमाल त्वचा को चिकना बनाने में मदद करेगा। इसकी पत्त‍ियों को पीसकर लेप तैयार करें और इसे त्वचा पर लगाएं।


4. कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रि‍यों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। जैसे यह स्पष्ट सुनाई देने और दिखाई देने में मददगार है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।


5. भांग के बीज प्रोटीन और 20 अमीनो एसिड से भरपूर हैं, जो कैलोरी को जलाने वाली मांसपेशियों के विकास के लिए अहम हैं। कसरत के बाद भांग के कुछ बीजों का जूस या शेक पीना फायदेमंद होता है।

No comments:

Post a Comment