भाजपा जिला मोर्चा और भाजपा मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी के नाम का एलान, दीपक सिंह, अमरजीत सिंह दुआ,मनीष अग्रवाल, किशोर राय,विनोद सोनी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की संगठनात्मक कार्य योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार भाजपा जिला संगठन प्रभारी,प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू के सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा जिला मोर्चा के प्रभारी की घोषणा की है।पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक सिंह ठाकुर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा के प्रभारी बनाए गए हैं।सहप्रभारी की जिम्मेदारी कोमल सिंह को दी गई है।इसी तरह महिला मोर्चा की प्रभारी रूखमनी कौशिक बनाईं गई है।सहप्रभारी की जिम्मेदारी सुधा गुप्ता को दी गई है।पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रभारी मोहित जायसवाल बनाए गए हैं।अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी पूर्व महापौर किशोर राय बनाए गए हैं।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी एस.कुमार मनहर बनाए गए हैं।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी पूर्व एलडरमैन अमरजीत सिंह दुआ बने हैं।इसी तरह किसान मोर्चा के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक बनाए गए हैं।मंडलों के प्रभारी भी घोषित किए गए हैं।रमेश लालवानी बिलासपुर उत्तर मंडल के प्रभारी बने हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल बिलासपुर दक्षिण मंडल के प्रभारी बने हैं. इसी तरह प्रवीर सेनगुप्ता को पूर्वी ,पूर्व महापौर विनोद सोनी को पश्चिम, राजेश मिश्रा को मध्य, विजय सिंह को रेलवे मंडल का प्रभारी बनाया गया है।बिलासपुर के अलावा बिल्हा, बोदरी ,तिफरा आदि स्थानों में किन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है देखिए सुची।




No comments:
Post a Comment