नींद खुलते ही चौंक गई मां, देखा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहे हैं ठेकेदार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 6, 2021

 

नींद खुलते ही चौंक गई मां, देखा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहे हैं ठेकेदार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


मधेपुरा। पिछले दोनों माह से 16 साल की लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज बिहार के माधेपुरा के गांव फोरफना का रहने वाला है और वह मकान निर्माण का ठेका लेता है।

   वहीं पीड़ित लड़की का परिवार भी प्रवासी है और परिवार में दोनों मां -बेटी मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। जबकि लड़की का पिता 10 साल पहले उन दोनों को छोड़कर कहीं चला गया था। पीड़ित और उसकी मां झोपड़ी बनाकर रह रहीं हैं। 

मां अचानक खुली आंखें तो उड़ गए होश…

   लड़की की मां ने बताया कि एक दिन देर रात अचानक आंख खुली तो उसने देखा कि ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसको पिछले दो महीनों से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। 

मामला हुआ दर्ज

   लड़की की मां ने आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज के खिलाफ खरड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा- 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है। जब पीड़ित लड़की का खरड़ के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया तो जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है।

No comments:

Post a Comment