पक्षी महोत्सव आज, ये हैं पाबंदी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, February 21, 2021

 

पक्षी महोत्सव आज, चमकीले कपड़े पर पाबंदी, मोबाइल हो साइलेंट

वन मंडल ने महोत्सव में शामिल होने वालों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

गणेश प्रसाद तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



बिलासपुर वन मंडल की ओर से 21 फरवरी को कोपरा जलाशय में पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दिनभर विभाग इसकी तैयारी में जुटा रहा। पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें गाढ़े रंग के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया। चमकीले कपड़ों पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा मोबाइल भी साइलेंट रखना होगा।

पक्षियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए वनमंडल की ओर से पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी मांग शहर के पक्षी प्रेमियों की ओर से हुई थी। इस पर विभाग ने रुचि दिखाई और मुख्यालय स्तर पर बजट की मांग करने का प्रस्ताव भेजा गया। बेहतर कार्य होने के कारण मुख्यालय ने बजट आवंटित किया।

इसके बाद वनमंडल तैयारी में जुटा हुआ था। शुक्रवार को भी वन अमला दिनभर व्यवस्था में जुटा रहा। जलाशय के पास चार मचान भी बनाए गए हैं। इसमें पर्यटक चढ़कर पक्षियों को देखकर लुत्फ उठाएंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।इनका पालन करना अनिवार्य होगा।

वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह छह बजे से हो जाएगी और शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान पक्षियों पर आधारित चित्रकारी, रंगोली के अलावा फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आसपास के गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कुछ और निर्देश जिनका करना होगा पालन

जल निकाय के पास चिन्हित सीमा को पार नहीं करना है।

सीमांकित पगडंडी पर ही चलना होगा।

पगडंडी वाले रास्ते पर चलते समय जोर से बात नहीं करना है।

कूड़ेदान पर ही कचरा डालना है।

No comments:

Post a Comment