30 साल की महिला ने 14 वर्ष के नाबालिग से करती थी रेप, महिला गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, February 21, 2021

 

30 साल की महिला ने 14 वर्ष के नाबालिग से करती थी गलत काम, महिला गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


वाशिंगटनः अमेरिका में हैरान करने वाली एक सनसनीखेज वारदात हुई। दरअसल यहां एक महिला काउंसलर ने अपनी आधी उम्र से भी छोटे बच्चे का एक साल से ज्यादा वक्त तक यौन शोषण किया। इसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। ये मामला सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानिए ये पूरा मामला क्या है…

अमेरिका में आयोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स में 30 साल की एक महिला काउंसलर ने 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया। नाबालिग के साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाने की वजह से महिला प्रेग्नेंट हो गई, जिसके बाद उसने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया।

बता दें कि 14 साल के नाबालिग का यौन शोषण करने वाली महिला का नाम डेनिल हुक है। जब महिला ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया तब मामले का खुलासा हुआ। कोर्ट में पीड़ित के वकील ने बताया कि यौन शोषण के बाद डेनिल हुक ने नाबालिग के बच्चे को जन्म दिया। इसकी पुष्टि डीएनए टेस्ट से हुई। जांच में नाबालिग और नवजात बच्चे का डीएनए मैच हुआ।

जान लें कि मार्च, 2020 में पुलिस ने महिला को नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। बीते बुधवार को महिला को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। इससे पहले महिला ने कोर्ट में नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के लिए लिखित रूप में माफी भी मांगी।

No comments:

Post a Comment