टीवी अभिनेत्री के का का पीछा करते हुए अपशब्द बोलने वाले 4 गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 3, 2021

 

टीवी अभिनेत्री के कार का पीछा करते हुए अपशब्द बोलने वाले 4 गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में एक टेलीविजन अभिनेत्री की कार का कथित रूप से पीछा करने और उसके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

   अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अभिनेत्री प्राची तेहलान सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पति के साथ अपने घर लौट रही थीं। उस दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया गया।

   पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब वह प्रशांत विहार में अपने घर पहुंचीं, तो ये लोग अपने वाहन से बाहर निकले और अभिनेत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

   उन्होंने बताया कि अभिनेत्री ने मंगलवार सुबह शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब यह घटना हुई, उस समय आरोपी नशे की हालत में थे।

No comments:

Post a Comment