3 फरवरी : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 3, 2021

 

3 फरवरी का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


जय जय श्री परशुरामजी👏🏻: 03/02/2021 दिन- बुधवार  

 माघ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि दोपहर तक, इसके बाद सप्तमी तिथि है,

आज का नक्षत्रः  चित्रा नक्षत्र, शूल योग।शुभ मुहूर्त

आज दोपहर 1:48 से 02:11तक.  इस समय में कोई भी काम करना शुभ फलदायक होता है. इसके बाद भद्रा आरम्भ हो जाएगी.

आज का राहुकालः आज दोपहर 12:04 से दोपहर 1:24  तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान आपको कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

आज का राशिफलः

मेषः

आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। आज के दिन आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा।  किसी मित्र से काफी समय के बाद मुलाकात हो सकती है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

वृषभः

किसी बड़ी जिम्मेदारी के पूरा नहीं हो पाने के कारण दिन तनाव भरा हो सकता है।  क्रोध से बचें।  आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी।  सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। बिना वजह खर्च न करें।  नई योजना या फैसला लेते समय पहले परिजनों की राय जरूर लें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुनः

आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा ।आपको पुराने से निवेश से फायदा होगा। किसी से बुद्धिजीवी मुलाकात होने की संभावना है। खर्च ज्यादा हो सकता है।  परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आलस्य न करें। दिन अच्छा गुजरेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

कर्कः

आपको धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की समस्या का समाधान मिलेगा। ऑफिस में बॉस के साथ कुछ अनबन हो सकती है। । इस समय में आपको किसी से नई जानकारी मिलेगी। युवाओं का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे । 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंहः

शरीर में कमजोरी  और आलस्य बनी रहेगी। आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती हैं । आज सावधान रहना होगा। आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आज के दिन आपको सेहत के प्रति विशेष सतर्कता  रखने की जरूरत है। दंपत्ति खुश रहेंगे। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

कन्याः

आज आपको कार्यों में  सफलता मिलेगी। आज के दिन सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं । आपको यात्रा को टालने का प्रयास करना होगा। आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको निवेश के मौके मिल सकते हैं। युवाओं का दिन जबरदस्त रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें।  

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

तुलाः

आपका कारोबार अच्छा रहेगा। बुजुर्गों की सलाह को मानें। स्वास्थ्य में उथार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें। अनजान शख्स से सावधान रहें। नई जानकारी मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ होगा।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

वृश्चिकः

विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा । परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत  देखने को मिल सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

धनुः

नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आज का दिन  सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में न आएं। युवा कैरियर से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। बाेलचाल को लेकर सावधान रखनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

मकरः

आज आप बेहद सावधान रहें। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है।आज आपको किसी कार्य में घाटा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से आप  कुछ दिक्कतों को दूर कर पाएंगे।  अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा।अपने खर्चों को कम करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

कुंभः

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है । आज के दिन आपके भीतर उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपके परिवार के सदस्यों  के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। बिना वजह खर्च न करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

मीनः

आज के दिन किस्मत से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। प्रबल धन लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। यात्रा कर सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment