बारदाना संकट से जूझ रही सरकार, अब अन्नदाता बनेंगे खेवनहार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, January 2, 2021

 

बारदाना संकट से जूझ रही सरकार, अब अन्न्दाता बनेंगे खेवनहार

किसानों के बारदाना पर धान की खरीदी करेगी सरकार,मार्कफेड व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को जारी किया निर्देश

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

 


समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन से ही बारदाना आपूर्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा नए बारदाना कोटा में कटौती किए जाने का असर अब भी बना हुआ है। उचित मूल्य दुकानदारों ने भी मार्कफेड व खाद्य विभाग को अब तक पुराना बारदाना नहीं लौटाया है। इन सब कारणों के चलते खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्र में बारदाना नहीं पहंंचे

इसका असर खरीदी पर पड़ने लगा है। जिले के 128 खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम है। बारदाना की कमी के कारण समिति प्रभारी किसानों को टोकन जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं। इनको डर है कि समय पर बारदाना नहीं मिला और टोकन धारी किसान धान बेचने के लिए ट्रैक्टर,ट्रक या मेटोडोर में धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे गए तब क्या होगा। विवाद की स्थिति को देखते हुए समिति प्रभारी बारदाना की उपलब्धता के अनुसार किसानों को टोकन जारी कर रहे हैं।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले राज्य शासन ने खाद्य विभाग को आदेश जारी कर कोरोना संक्रमणकाल के दौरान अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक उचित मूल्य दुकानों को नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल व शक्कर की आपूर्ति की गई बारदानों को वापस लेने का निर्देश जारी किया था। इसके एवज में राशन दुकानदारों को प्रति बारदाना 14 स्र्पये के हिसाब से भुगतान करने की बात भी कही थी। शासन के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जिले के राशन दुकानदारों को नोटिस जारी कर पुराने बारदानों का हिसाब देने और वापस लौटाने कहा था। अब तक राशनदारों ने बारदाना वापस नहीं लौटाया है। दरअसल कोरोना संक्रमण के दौरान ही दुकानदारों खाली बारदानों को बाजार में बेच दिया है।

प्रति बारदाना 15 स्र्पये करेंगे भुगतान

किसानों से बारदाना लेने की स्थिति में समिति द्वारा प्रति बारदाना 15 स्र्पये का भुगतान करना पड़ेगा। यह राशि नकद के बजाय किसानों के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर गौर करें तो एक-एक बारदाना का हिसाब बैंक अकाउंट में किए गए भुगतान के जरिए किसान हिसाब लगा सकेंगे।

धान खरीदी एक नजर में

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को इस वर्ष खरीदी का लक्ष्य- 50 लाख क्विंटल

खरीदी केंद्र की संख्या-128

अब तक खरीदी का आंकड़ा- 28 लाख क्विंटल

खरीदी केंद्रों से धान उठाव का आंकड़ा- 11 लाख 30 हजार क्विंटल

बारदानों की उपलब्धता- एक लाख 20 हजार

राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर धान बेचने आने वाले किसानोंे के बारदाना में खरीदी करने का निर्देश जारी किया है। इसके एवज में किसानों को प्रति बारदाना 15 स्र्पये का भुगतान उनके बैंक खाता के जरिए किया जाएगा।

अनूप अग्रवाल-सीईओ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर।

No comments:

Post a Comment