विवाह के अनुमति नहीं मिलने से प्रेमी जोड़े ने कुदे ट्रेन के सामने, मौत
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जांजगीरःघर के लोगों के द्वारा विवाह की अनुमति नहीं देने से क्षुब्ध प्रेमी प्रेमिका ने नया वर्ष के पहले दिन खोखसा फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजनों को इसकी जानकारी दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार नगरदा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी कन्हैया लाल महिलांगे गांव के ही कमल दास का मितान है। मितान भाई होने के चलते दोनों के घरों में पारिवारिक संबंध था। इसी दौरान कन्हैया लाल का बेटा शशि महिलांगे (21) का कमल दास की 19 वर्ष्ाीय बेटी हेमलता धिरहे के बीच प्रेम संबंध हो गया, मगर उनके पिता मितान भाई होने के चलते स्वजनों ने उनकी विवाह का विरोध किया गया।
1 जनवरी की सुबह शशि महिलांगे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और युवती को साथ लेकर जांजगीर की ओर पहुंचा। यहां देर शाम वे खोखसा फाटक के पास पहुंचे और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।
इसी दौरान मौके से युवक-युवती का मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर से उसकी पहचान की और इसकी जानकारी उसके स्वजनों को दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि खोखसा फाटक के पास युवक व युवती की लाश मिली है। मामले की जांच की जा रही है। स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई। पूछताछ के बाद ही मामले में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।


No comments:
Post a Comment