नवागढ़ में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया विमोचन
नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
नवागढ़-राजा नरवर साय समिति नवागढ़ के बैनर तले रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के द्वारा विमोचन किया गया।
प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए सदस्यों ने बताया की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार एक लाख और होंडा कप,द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और कप के साथ ही मैन ऑफ़ द सीरीज में वीवो वाय 20 मोबाईल के साथ ही बेस्ट बैट्समैन,बॉलर,फील्डर,कीपर और कैचर प्रत्येक को 5-5 हजार रूपये के साथ ही कप दिया जायेगा। संसदीय सचिव श्री बंजारे ने इस प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाये दी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 5 हजार रूपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
पोस्टर विमोचन के दौरान
इस दौरान समिति के सदस्य एच के यादव,अमित जैन,आरिफ बांठिया,देवेंद्र साहू,राजा खुराना,प्रमोद सिंह,रमेश निषाद,मनीष साहू,सोम ठाकुर,ओंकार साहू,हेमा यादव,दौव्वा सोनवानी,मुकेश बिसेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment