बारदाना संकट के लिए राज्य नहीं केंद्र सरकार जिम्मेदार-अजय काले
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी सुचारू रूप से न हो पाए इसलिए केंद्र मे बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की सरकार सहित किसानों को परेशान कर रही है।छत्तीसगढ़ में बारदाना संकट पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा रचा षडयंत्र है।जिला निगरानी समिति के अजय काले ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे तीन लाख गठान बारदानों की आवश्यकता है जिसके एवज में केंद्र सरकार द्वारा मात्र 1.05लाख गठान बारदाना भेजा गया है जो मांग का 30 प्रतिशत ही है।कम बारदाना भेजना किसानों को परेशान करने की साजिश है।
एफसीआई मे छत्तीसगढ़ का सेंटर पुल का चांवल जमा नहीं करने देने की अनुमति ना देना ही एक बडा षडयंत्र है।एक तरफ कम बारदाना भेजना दूसरी एफसीआई मे चांवल जमा करने की अनुमति न देना यह दोनों ही कदम किसान विरोधी निर्णय है।अजय काले ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ धान खरीदी मे जान बूझकर अफरा तफरी कर रही है और दूसरी तरफ भाजपा नेता उस पर राजनीति कर रहे हैं।जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार का यह निर्णय किसान विरोधी है।छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक रमन सरकार ने किसानों के साथ केवल छल की झूठ बोला.2003 को जर्सी गाय,सन 2008मे270रूपये बोनस तथा2013मे2100रूपए समर्थन मूल्य व300रूपए बोनस इस बात का स्पष्ट उदाहरण है।आज वही रमन सिंह और उनकी पार्टी के लोग किसानों के लिए घडियालीआंसू बहा रहे हैं। दिल्ली में किसानआंदोलनरत है।केंद्र सरकार को उनकी जायज मांग मानने की फुरसत नहीं है।
छत्तीसगढ़ में बारदाना संकट उत्पन्न कराकर किसानों को परेशान करने का काम मोदी सरकार कर रही है।दुसरी तरफ छत्तीसगढ़ का जीएसटी की 3000करोड़ की अधिक की राशि मोदी सरकार दबा कर बैठी है जो छत्तीसगढ़ का अधिकार है।छत्तीसगढ़ का ही पैसा छत्तीसगढ़ को ही न देना अपने आप मे मोदी सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
बारदाना संकट,धान खरीदी, एफसीआई मे चांवल जमा न होना जीएसटी का पैसा छत्तीसगढ़ को नहीं देना यह सब भाजपा के चरित्र का आईना है।भूपेश सरकार पर किसानों का भरोसा है।भूपेश सरकार किसान हित किसान मित्र मुख्यमंत्री है और उनके द्वारा किसानों से किया गया हर वायदा पुरा किया जा रहा है। भूपेश बघेल द्वारा किसान हित मे कीए गए कार्योंस से छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश में भूपेश बघेल किसानों के ब्रांड एंबेसडर हो गए हैं जिससे भाजपा चिंतित हैकिंतु यदि भाजपा का किसानों के साथ ऐसा ही रवैया रहा तो आगमी चुनाव में प्रदेश में भाजपा14सीट से4सीट मे पहुंच जाऐगी।


No comments:
Post a Comment