3 जनवरी : जानिए आज के राशिफल में क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 3, 2021



3 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

 जय श्री परशुराम: 03/01/2021दिन रविवार,पौष मासे, कृष्ण पक्षे,तिथि चतुर्थी,नक्षत्र माघ,वार रविवार,रितु हेमंत,

संवत्सर प्रमादी

विक्रम संवत 2077,शाका संवत 1942 शाका संवत

राशिफल:-

 मेष :

आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद-प्रमोद, प्रवास-पर्यटन और वस्त्र आभूषणों की खरीददारी का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1 

वृषभ :

आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आएगा। मन कुछ बेचैन रहेगा। मध्याहन के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4  

मिथुन :

आपको जमीन, मकान के पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतान के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विघ्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6 

कर्क:

आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9  

सिंह:

आप मधुर वाणी से किसी कार्य में विजयी बनेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याहन के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेमभरे सम्बंध आपको मृदु बनाएंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9 

कन्या :

आपका दिन शुभ फलदायी है। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद लें।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

तुला :

आकस्मिक खर्च करने के लिऐ सावधानी बरते। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा। मानसिक स्वस्थता के साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

वृश्चिक :

आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिऐ योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहम का टक्कर न हो, इसका ध्यान रखें। स्वभाव में क्रोध रहेगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  5

धनु :

आज आपका दिन लाभकारी होगा। घर और व्यवसाय, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9     

मकर :

आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  6    

कुंभ :

पूरा दिन शुभ फलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  : 4      

मीन:

दैनिक कार्यो में शांति मिलेगी। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाएंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ भी आपको मतभेद होने से मनदुःख बढेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक व्यय होने की भी संभावना है। जल से दूर रहने की जरुरत है।

शुभ रंग पीला

शुभ अंक-9


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment