पूर्व में स्वीकृत खेल मैदान समतलीकरण में ही अवैध गौठान का हो रहा है निर्माण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 3, 2021

 


पूर्व में स्वीकृत खेल मैदान समतलीकरण मे ही अवैध गौठान का निर्माण

बिलासपुर से अश्वनी यादव की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




यह है जिला बिलासपुर जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बुटेना जहां छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौठान निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किए गए थे जिससे ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिये है जो अभी प्रगति में है पर यहां देखने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा घुरवा बारी के अंतर्गत निर्माणाधीन गौठान का  निर्माण पूर्व मैं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा स्वीकृत लगभग आठ लाख की राशि से निर्मित खेल मैदान समतलीकरण के ऊपर में ही करवाए जा रहे हैं जिससे गांव के युवाओं के द्वारा  खेले जा रहे खेल मैदान मे गौठान के निर्माण से युवाओं के खेल खेलने के लिए मैदान का अभाव हो गया है ऐसा भी नहीं है की खेल मैदान को छोड़कर गौठान निर्माण हेतु कोई शासकीय भूमि नहीं थी जिससे गौठान का निर्माण करवाया जा रहा है उनके आसपास ग्राम पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों एवं  रसूख व्यक्तियों के द्वारा बेजा कब्जा किए हुए हैं जिसे लाभ पहुंचाने की नीयत से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूर्व में लगभग आठ लाख की राशि से निर्मित खेल मैदान समतलीकरण के ऊपर अवैध रूप से गौठान का निर्माण करवाए जा रहे हैं सरकार द्वारा एक तरफ खेल के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किए जाते रहे हैं पर ग्राम पंचायत बूटेना में ठीक इनके विपरीत कार्य ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच खेल मैदान समतलीकरण के ऊपर अवैध गौठान  निर्माण करवा रहे हैं। 

*उक्त जानकारी ग्राम पंचायत बुटेना के मोहल्ला विकास समिति एव क्रिकेट टीम अध्यक्ष संतोष यादव द्वारा बताया गया और बार-बार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होती है इसलिए इसमें शिकायतें भी नहीं किए हैं *


No comments:

Post a Comment