सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए आदित्य उपाध्याय
तखतपुर से अश्वनी यादव की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
तखतपुर/- जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरू के सरपंच श्री आदित्य उपाध्याय जी को सर्वसम्मति से जिला बिलासपुर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है वर्तमान में उपाध्याय जी सरपंच संघ तखतपुर के अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री भी है श्री उपाध्याय के सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्र के सरपंचों एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है इस दौरान मनोनीत जिलाध्यक्ष के द्वारा अपने प्रथम उद्बोधन में सभी सरपंचों को साथ लेकर सब के सहयोग से चलने की बात कही और सरपंचों के विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संदर्भ में राज्य स्तर पर समाधान हेतु प्रयास करने के बात कहीं श्री उपाध्याय जी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनता के बीच की कड़ी बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास करने हेतु हर संभव प्रयास करते रहने के बात भी कह रहे हैं इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सरपंच गण उपस्थित थे इस दौरान जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई मनोहर ध्रुव जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर जिला सचिव भारत खांडेकर को जिला सचिव सरपंच संघ मनोनीत किए गए हैं उक्त जानकारी अभिनव उपाध्याय द्वारा दिए गए हैं।



No comments:
Post a Comment