तेज रफ्तार वाहन के पीछे के चक्का निकला, बाल-बाल बचें यात्री
मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
मस्तुरी। मस्तूरी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन के पीछे के चक्का निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। मस्तूरी शिव पेट्रोल पंप राइस मिल के पास एक इक्को कार में 7 लोग बिलासपुर से अस्थि विसर्जन करने शिवरीनारायण जा रहे थे गाड़ी के पीछे का एक पहिया निकल गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया,किसी को गंभीर चोट नही लगा है, जिन लोगों को हल्का फुल्का चोट लगा था चार लोगों को 112 में बैठाकर chc हॉस्पिटल मस्तूरी लेकर गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया गया।



No comments:
Post a Comment