नगर पंचायत परिषद कार्यालय के बैठक सम्पन्न
मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
नगर पंचायत मल्हार में परिषद कार्यालय के आयोजित बैठक में नगरपंचायत के CMO अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आयोजित बैठक में नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते गृह मंत्रालय छ.ग. प्रदेश शासन की गाइडलाइन अनुसार किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम मैं निर्धारित संख्या के अनुरूप आयोजित होंगे नगर पंचायत परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार स्थानीय मेला ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है जिसमें 03से 04 हजार के लगभग की जनसंख्या रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहती है नगर पंचायत परिषद द्वारा रावण दहन की रूपरेखा बना ली गई थी शासन की गाइडलाइन को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत परिषद के जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया । यह इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखें एवं कोरोना महामारी के चलते एकमत होकर रावण दहन कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया आयोजित बैठक में पार्षद गण और जनप्रतिनिधिआदि भी उपस्थित थे
नगर में दशहरा के दिन आसपास के हजारों लोग दशहरा मेला देखने मल्हार पहुंचे मगर यहां पहुंच कर दशहरा पर्व नही मनाए जाने के कारण उनके चेहरों पर मायूसी नजर आने लगी।सभी बडे उमंगों के साथ छोटे छोटे बच्चों व परिवार के साथ हर साल के भांति इस साल भी नगर में दशहरा मेला का आनंद लेने पहुंचे थे मगर उनके सामने खुशियों के सामने मायूसी छा गई।
उनके चेहरों के मायुसी को देखते हुये नगर के कुछ स्थानीय युवाओं ने अनान फनान में तत्काल रावण का पुतला तैयार कर दशहरा मेलार्थियों के चेहरों कुछ खुशियाँ बिखरने का प्रयास किया।


No comments:
Post a Comment