28 अक्टूबर : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, October 28, 2020

 

28 अक्टूबर का राशिफल 

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी जी महाराज, मल्हार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, बुधवार दिन तथा 28 अक्टूबर की तारीख है। आज दोपहर लगभग 01 बजे से त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ हो रहा है और इसमें प्रदोष काल मिल रहा है, ऐसे में प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। आज के दिन उत्तर दिशाशूल तथा पंचक लगा हुआ है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना उत्तम रहता है। साथ ही बुध दोष को दूर करने के लिए उपाय भी कर सकते हैं।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

राशिफल:-

मेष राशि:- क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृष राशि:- वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन राशि:- धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

कर्क राशि:- अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

सिंह राशि:- प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशि:- कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला राशि:- नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान र

वृश्चिक राशि:- नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि:- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं

मकर राशि:- पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

कुम्भ राशि:- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

मीन राशि:- बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

No comments:

Post a Comment