बिलासपुर जिले में 3.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके
'हमसफर मित्र न्यूज'।
24 अक्टूबर 2020 शनिवार। आज एक बार फिर भूकंप के झटकों से प्रदेश की जमीन कांप उठी। इस बार भूकंप बिलासपुर जिला में आया है। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसकी गहराई जमीन से सात किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है। भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए।
जी हाँ, हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया जा रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया है।
आपको बता दें कि कल शुक्रवार को चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। प्रदेश में इस महीने के दौरान चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
इससे पहले लाहुल स्पीति और शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। चंबा में शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र चंबा रहा है। इसकी पुष्टि मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने की है।
उल्लेखनीय है कि लाहुल स्पीति व शिमला में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीन से अधिक मापी गई थी। हालांकि चंबा में आए भूकंप की तीव्रता तीन से कम मापी गई है। मगर प्रदेश में बार बार भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में है। कोरोना काल मेंं बार-बार भूकंप के झटके से लोगों को प्राकृतिक आपदा का भंय सताने लगा है। बीते साल की बात करे तो प्रदेश में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
बीते साल हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा और शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के लाहुल-स्पीति में दो बार भूकंप के झटके किए गए थे। वहीं, कांगड़ा में भी दो बार, चंबा, किन्नौर व शिमला में भी एक-एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। प्रदेश में बीते साल के दौरान पेश आए भूकंप के झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई थी। वहीं प्रदेश में इस साल भी 15 दिनों के भीतर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। लाहुल-स्पीति में आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। शिमला में भूकंप की तीव्रता 3.5 रिकॉर्ड की गई थी। अब चंबा में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment