25 अक्टूबर : जानिए आज के राशिफल और पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 25, 2020

 


25 अक्टूबर का राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन रविवार है । नवमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। जो सोमवार सुबह 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। जिसके कारण रविवार को ही दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

पंचक प्रारंभ

रविवार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से 30 तारीख की दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक पंचक नक्षत्र रहेंगे।

तिथियां चंद्रमा की चाल से निर्धारित होती हैं। इसी मुताबिक इस बार अष्टमी 23 अक्टूबर को शाम 7ः40 से 24 अक्टूबर को सुबह 6ः59 बजे तक है। नवमी 24 अक्टूबर को सुबह 6ः59 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 7ः42 बजे तक है। दशमी 25 अक्टूबर को सुबह 7ः42 से 26 अक्टूबर को सुबह 9ः01 बजे तक है। 25 अक्टूबर को पंचक होने से अंतिम संस्कार आदि कर्म नहीं किए जाते हैं। इसी कारण रावण दहन 25 अक्टूबर आज होगा।

राशिफल:-

मेष राशि:- स्वास्थ्य में दाँतों की दिक्कत सामने आ सकती हैं। अच्छे से देखभाल करें. जीवनसाथी अगर कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए अच्छा ह इलेक्ट्रॉनिक्स की ख़रीददारी के लिए आज प्लानिंग फायदेमंद होगी

वृष राशि:- कुछ ग्राहकों से कहासुनी की आशंका है  युवा वर्ग अपनी संगति और शिक्षा पर ध्यान दें  हेल्थ में पेट की दिक्कत परेशान कर सकती है दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें

मिथुन राशि:- समय उन्हें दी गई अच्छी सीख और शिक्षा भविष्य के लिए फायदेमंद होने वाली होगी  जिन लोगों को भूलने की दिक्कत है उन्हें ध्यान लगाने का अभ्यास करना चाहिए, केंद्रित होने में आसानी होगी  जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है

कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में प्रगति होगी और अपनों का साथ मिलेगा।

भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्द्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। कोई जरूरी काम पूरी नहीं होने से आपका मन परेशान हो सकता है।

सिंह राशि:- आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। शुक्र का आज आपको साथ मिल रहा है। इससे आपके बिजनस में बढ़त होगी।

दांपत्‍य जीवन में भी सुख की वृद्धि होगी। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या राशि:- आज कुछ लोग आपसे मदद की उम्‍मीद कर सकते हैं और आप उनकी मदद के लिए सदैव तैयार भी रहेंगे। किसी अपने से आपको आज अच्‍छी बातें सीखने को मिल सकती हैं।आज आपका झुकाव आध्‍यात्‍म की ओर बढ़ेगा। इससे मन में प्रसन्‍नता और सुकून रहेगा।

तुला राशि:- आज आपका दिन संतोषजनक निकलेगा और आपको चारों ओर से मदद प्राप्‍त होगी व आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कहीं से उपहार और सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- शाम के वक्‍त मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्‍छा समय बिताएंगे और मन खुश रहेगा।

सफलता दिलाने वाला दिन है। रुपये पैसों के मामले में भी बहुत अच्छा दिन है।मन किसी बात से व्‍यथित हो सकता है। लेकिन सब कुछ जल्‍द ही सही हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम हो सकता है।

धनु राशि:- के जातकों का अधिक स्पष्टवादी रवैया उनके अकेलेपन का कारण बन सकता है। कामकाज के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाने से गलती की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।कोई व्‍यक्ति आपके घर वालों के खिलाफ आपके कान भरने का प्रयास कर सकता है। मगर आपको अपनी ओर ध्‍यान देने की जरूरत है।

मकर राशि:- के जातकों के कामकाज में रुकावट आने की संभावना बन रही है। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी।आज का दिन दूसरे लोगों के लिए परोपकार करने और भागदौड़ में बीतेगा। किसी बात को लेकर आपके घर में मनमुटाव हो सकता है।खर्च की अधिकता रहेगी। आपको किसी मामले में आज हाथ खींचकर खर्च करना होगा। आज के दिन निवेश में भी आपको लाभ होने की उम्‍मीद है उम्मीद से कम धन लाभ का योग बन रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी।

कुम्भ राशि:- दोस्‍तों और परिजनों से हरसंभव मदद मिलेगी।आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी समय है। वित्तीय योजनाएं बनाकर काम करने से लाभ होगा जातकों का कामकाज करने का मन नहीं करेगा। परिजनों के साथ बिगड़ते हुए संबंध की वजह से बेचैनी रहेगी इससे मन काम में नहीं लगेगा।

मीन राशि:- मानसिक बेचैनी को दूर करने के लिए अध्यात्म का सहारा लेंगे। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।तीर्थयात्रा का प्रोग्राम भी आज आपका बन सकता है। जिसके ऊपर धन खर्च का योग बन रहा है। कमाई के लिहाज से भी दिन उपयुक्त है।आज आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी विशेष रूप से ध्‍यान देने की जरूरत है, तभी आप स्‍वस्‍थ रहेंगे।


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छत्तीसगढ़।
9098571220

No comments:

Post a Comment