स्कूल में किया गया निशुल्क पुस्तक वितरण
मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मल्हार। गुरुवार 13 अगस्त। नगर पंचायत मल्हार के हायर सेकंडरी स्कूल मे आज दिनांक 13/08/2020 गुरुवार को नवमी - दसवीं के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया।
जिसमे सोशल डिस्टेंसीग का पुरा ख्याल रखा गया।पुस्तक वितरण के दौरान विद्यालय के प्रचार्या एम नायडू मैम ने बच्चों को नियमित रूप से पुस्तक का पठन पाठन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ऐप के माध्यम से बच्चों को जुड़े रहने के साथ - साथ आनलाईन पढाई तुंहर द्वार मे पढाई करने की बात कही हैं। इसी दौरान विद्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप मे अमित पान्डेय जी सबको संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तक प्राप्त हो जाने पर बच्चों को आनलाईन शिक्षा ग्रहण करने में बहुत ही सुविधा प्राप्त होगी और अध्यापकों के द्वारा आनलाईन शिक्षा कराने मे मदद मिलेगी।
विद्यार्थियों के बीच शारीरीक दूरी का पालन करते हुए पुस्तक वितरण किया गया।
इस मौके पर न.पं. अध्यक्ष अनिल कैवर्त, एंव सभी कांग्रेसी पार्षद,मीडिया प्रभारी राजू तिवारी व विद्यालय के सभी सहयोगी शिक्षक उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment