बिल्हा : रिश्वत लेते हुए इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ा एसीबी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 13, 2020

 

बिल्हा में एसीबी द्वारा रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत के सीएलटीसी को किया गिरफ्तार

'हमसफर मित्र'। 

बिल्हा। गुरुवार 13 अगस्त। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के टीम द्वारा आज बिल्हा नगर पंचायत के सीएलटीसी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ कर रकम सहित गिरफ्तार कर लिया।


   प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्रों के ग्राम पोड़ी निवासी गणेशराम साहू राज मिस्त्री का काम करता है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले मकानों को ठेके पर बनाकर देते थे। प्रार्थी गणेशराम से आवास योजना के पैसे देने के एवज में बिल्हा नगर पंचायत के सीएलटीसी अमन पालीवाल ने उससे 70000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगा था। गणेश ने उक्त पैसे नहीं दे पाने से उसका पैसा आरोपी ने रोक रखा था। आखिर में प्रार्थी गणेशराम ने इसका शिकायत बिलासपुर एसीबी से की। एसीबी ने पुलिस महानिरीक्षक से दिशा निर्देश के बाद उक्त जानकारी की पुष्टि हुई। तब आज सुबह प्रार्थी को बुलाकर एडवांस के रूप में कलर वाला 20 हजार रुपये दिये। योजना के अनुसार आरोपी को बिल्हा रेलवे स्टेशन के बाहर सुबह 11 बजे बुलाकर उक्त रकम आरोपी अमन पालीवाल के हाथ में दिया। वैसे ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ा फिर आरोपी को गुप्त स्थान पर ले जाकर आठ घंटे तक पुछताछ कर उसे साथ लेकर चला गया।


   एसीबी के पुछताछ में आरोपी का और भी साथी होने की संभावना जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल एसीबी टीम द्वारा आरोपी अमन पालीवाल के खिलाफ अपराध धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत कारवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment