दो युवती आपस में करना चाहती थी शादी, दोनों पहुंचे थाना
'हमसफर मित्र'।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधवनगर थाने में एक ऐसा अजब गजब मामला सामने आया है। जहां समलैंगिक विवाह की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, समलैंगिक शादी करने की जिद लेकर दो युवतियां थाने पहुंची। जहां उनके परिजनों के आ जाने पर थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाते हुए एक युवती के साथ मार-पीट भी कर दी।
जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने से इंदौर में साथ रह रहीं दो युवतियां बुधवार को माधव नगर थाने पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करके एक साथ रहना चाहती हैं। इस दौरान एक युवती के परिजनों ने दूसरी युवती पर बहलाने के आरोप लगाते हुए मारपीट में उतारु हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर में चित्र नगर निवासी विद्या पिता रूपसिंह (35 वर्ष) और गरिमा पिता अशोक वाडिया (20 वर्ष) निवासी नारायण पुरा बुधवार को माधवनगर थाने पहुंची। और दोनों ने आपसी सहमति से पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे आपस में शादी करना चाहतीं हैं और दोनों ही शादी कर पति-पत्नी के रूप में एक साथ अपना जीवन बिताना चाहती हैं। हालांकि, उनके इस निर्णय में गरिमा के परिजन आक्रोशित हो गए। गरिमा के परिजनों ने विद्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विद्या गरिमा को बहला-फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गई थी। उनकी शिकायत के बाद ही पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलवाया था। काफी देर चले हंगामे के बाद गरिमा के परिजन उसे थाने से ले गए। पुलिस ने बताया कि विद्या और गरिमा पिछले डेढ़ महीने से पति-पत्नी के रूप में इंदौर में रह रही थीं।
जबकि, गरिमा के परिजनों का कहना है कि विद्या जबरन उनकी पुत्री को अपने साथ इंदौर में ले गई थी। वे लोग जब भी उससे मिलने के लिए इंदौर जाते तो विद्या उन्हें गरिमा से मिलने नहीं देती थी, जिसके बाद उन्होंने माधव नगर थाने में एक शिकायती पत्र दिया था।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही माधव नगर CSP डॉ. रविंद्र वर्मा थाने पर पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी अनिल शर्मा भी वहीं मौजूद थे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवतियों से पूछताछ की, तो दोनों का कहना था कि वह साथ में रहना चाहती हैं। इस संबंध में CSP वर्मा का कहना है कि बालिग होने के कारण दोनों अपना निर्णय ले सकती हैं।
दूसरी ओर दोनों युवतियों के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही माधव नगर थाने पर गरिमा के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सामने विद्या पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को बरगला कर रखा है। इसलिए वे गरिमा को अपने साथ ले जाना चाहते हैं. जबकि, विद्या और गरिमा दोनों ने इसका विरोध कर रहे थे। कुछ देर चले विवाद के दौरान गरिमा के नाना रामप्रसाद और नानी बेहोश हो गए थे। इस दौरान परिजन गरिमा को बाइक पर बिठा कर अपने साथ ले गए।

No comments:
Post a Comment