जानिए हम कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 13, 2020

  

 जानिए हम कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं 

रायपुर से ज्योतिष कुमार 

'हमसफर मित्र'। 

   जानिए हम जन्माष्टमी का पर्व हम किस लिए मनाते हैं ताकि हम भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र का अध्ययन करें,  उनके पदचिन्हों पर चलकर हम भी असुरता के विरुद्ध संघर्ष आरम्भ करें ।जनता में नास्तिकता और अनैतिकता के विरुद्ध रोष उत्पन्न करके एक ऐसा संगठन बनाएँ जो समाज घातक तत्वों पर सीधा प्रहार करे और बढती हुई असुरता पर रोक लगा दे।                                              

   द्वापर में जितने शक्ति सम्पन्न कृष्ण अवतार की आवश्यकता थी,  इस समय उससे कहीं अधिक शक्तिशाली आत्मा की आवश्यकता है । आज तो अन्याय, अत्याचार, नास्तिकता, अनैतिकता, स्वार्थ परता, रिश्वत, चोर बाजारी, झूठ, छल, कपट, चोरी व डकैतियों का बोलबाला है । प्रत्येक घर में एक लघु अवतार होने की आवश्यकता अनुभव हो रही है ताकि चरित्रहिनता, कामुकता और नास्तिकता का यह दौर समाप्त हो । मा संस्कृति पुकारती है कि हर कृष्ण भक्त कृष्ण बनकर असुरता के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस करे, स्वयं संस्कृति निष्ठ बने, दूसरों को बनाए, स्वयं उठे दूसरों को उठाये ।स्वयं संस्कृति निष्ठ बने और हर हिन्दू में अपनी प्रिय संस्कृति के प्रति प्रगाढ श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करे। यही जन्माष्टमी मनाने का सच्चा रूप है ।

 *सच्चा मित्र हमसफर मित्र*

No comments:

Post a Comment