न.पं.मल्हार में आवारा पशुओं के लिए खुला काउ गेस्टहाउस,
मुफ्त चारा-पानी की व्यवस्था
मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र'। बुधवार 12 अगस्त।
आवारा घुम रहे और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे मवेशियों के लिए न.पं.मल्हार में तत्कालिक गौठान की व्यवस्था किया गया है। यहां की खासियत ये है कि यहां कोई भी जानवर आकर चारा-पानी कर सकता है। चारागाह नही होने से छुट्टा जानवरों की संख्या नगर समेत पूरे खेतों खारों में बहुत बढ़ गई थी।
नगर पंचायत के कर्मचारियों व प्रगतिशील कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कुछ जनसेवकों के साथ मिलकर काउ गेस्ट हाउस खोला है। यहां एक साथ 100,150 जानवरों के खाने और पानी पीने का प्रबंध है। न.पं.मल्हार के मंगलभवन के आंगन मे करीब एक एकड़ में अस्थायी तौर पर बनाए गए इस काऊ गेस्ट हाउस में ईटो से स्पेशल रूप से मवेशियों के खाने पीने के लिए कोटना, नांदें बनाई गई हैं तो वहीं आंगन के बीचों बीच एक बडी पानी के पीने के लिए टंकी का निमार्ण किया गया है।
किसानों के पास मवेशियों को खिलाने पिलाने की संकट है, पशुओं का क्या खिलाऐंगे इसलिए लोगों ने बहुत सारे जानवरों को आवारा छोड़ दिए हैं। वैसे भी ये छुट्टा और आवारा जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि लोगों ने इनके चारे की जगह नहीं छोड़ी।यहां मवेशियों को हरीघास और ठीक समय समय पर पैरा कटिया दिया जाता है हालांकि जब से ये व्यवस्था शुरू की गई है तब से सैकड़ों जानवर यहां आने लगे। किसी-किसी दिन 100-150 जानवर आ जाते हैं। इससे फायदा ये हुआ कि आसपास के जिन किसानों की थोड़ी बहुत फसलो को नुकसान होता था, उनको जानवरों ने नुकसान पहुंचाना कम कर दिया और बीच सडकों पर मवेशियों ने कब्जा जमा रखा था जिससे आए दिन दुर्घटना होने कि स्थिति बनीं रहती थी इससे नगर के सभी नागरिकों एवं सभी किसानों को लाभ मिल रहा है।”
जय जवान जय किसान।




No comments:
Post a Comment