पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को कोरोना संक्रमित पाया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, August 12, 2020

 

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को कोरोना संक्रमित पाया गया 

'हमसफर मित्र'। 

रायपुर। बुधवार 12 अगस्त। बढ़ते कोरोना संक्रमण अपना रुख पर कायम है।  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की पत्नी को भी कोरोना संक्रमण पाये जाने की खबर आई है। डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी दी है । कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अब वीणा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं डॉ. रमन सिंह का पूरा परिवार अब होम आइसोलेशन पर रह रहा है।


   प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने जांच के लिए सैम्पल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। 


   डाॅ. रमन सिंह के अॉफिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी वीणा सिंह के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अन्य सभी सदस्यों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। तब तक सभी घर पर ही होम आइसोलेशन में रहेंगे।

No comments:

Post a Comment