8 जुलाई का राशिफल
'हमसफर मित्र'।
* मेष :- आज साहस की कमी रहेगी। बंधुओं अथवा निकटजनों से विवाद हो सकता है। धन हानि का सामना करना पड़ेगा।* वृष :- आज आप प्रफुल्लित रहेंगे। आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
* मिथुन :- आज आप अनर्गल वार्तालाप से समय व्यतीत करेंगे। वार्तालाप में कठोर वचनों का प्रयोग न करें। आदर-सम्मान की कमी रहेगी।
* कर्क :- आज आप सुख की कमी महसूस करेंगे। छोटे-मोटे विवादों का सामना करना पड़ सकता है। धन की हानि होगी।
* सिंह :- आज किसी कार्य से यश प्राप्त कर सकेंगे। मित्र और पारिवारिक सदस्यों से अच्छा संबंध स्थापित होगा। शुभ कार्य का योग बनेगा।
* कन्या :- आज आप नवीन पद प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे। सुख की अनुभूति होगी।
* तुला :- आज किसी गलती पर खेद प्रकट करना पड सकता है। कार्य में विघ्न उत्पन्न हो सकती है। यात्रा अशुभ कारक रहेगा।
* वृश्चिक :- आज पुत्र सुख प्राप्त होगा। धन लाभ की संभावना है। शत्रु पक्ष से विजय प्राप्त कर सकेंगे।
* धनु :- आज शारीरिक पीड़ा की अनुभूति होगी। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। थकावट का अनुभव होगा।
* मकर :- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकेंगे। पठन-पाठन में रुचि आएगी। आदर-सम्मान मिलेगा।
* कुंभ :- आज आपका सोचें हुए कार्य पूर्ण करने में असमर्थ होंगे। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा।
* मीन :- आज मातृ सुख के लिए प्रयास करेंगे। भुमि आदि से लाभ होगा। धन की प्राप्ति संतोष जनक रहेगा।
No comments:
Post a Comment