ऑपरेशन प्रहार : बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 122 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 30, 2026

 


ऑपरेशन प्रहार : बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 122 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिल्हा, 30 जून 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बिल्हा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार बीट भ्रमण एवं जनसंपर्क के माध्यम से अवैध गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 29 जून 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसबोड़ निवासी महेश कोसले अपने घर में अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब संग्रहित कर रखा है। सूचना के आधार पर बिल्हा पुलिस की टीम ने ग्राम भैसबोड़ पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग के थैले से 97 पाव देशी प्लेन शराब तथा एक काले रंग के पिट्ठू बैग से 25 पाव देशी मसाला शराब बरामद की। इस प्रकार कुल 122 पाव अवैध शराब, जिसकी कुल मात्रा 21.960 लीटर एवं अनुमानित कीमत 10,260 रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी महेश कोसले (38 वर्ष), पिता छेदीलाल कोसले, निवासी ग्राम भैसबोड़, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा तथा आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम एवं अर्जुन जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 


👉 समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार) एडवांस। फोन पे करें - 9009153712, 


विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712



No comments:

Post a Comment