बिलासपुर: अटल आवास क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग, बाइक से भाग रहे युवक को पकड़ा, चाकू बरामद - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 4, 2026




 बिलासपुर: अटल आवास क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग, बाइक से भाग रहे युवक को पकड़ा, चाकू बरामद

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर | थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत भूकंप अटल आवास में पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से मौके से भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर युवक को पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद युवक की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही चाकू जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की आकस्मिक चेकिंग और पेट्रोलिंग जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment