छत्तीसगढ़: होली मनाने गांव लौट रहे भाई-बहन हादसे का शिकार, युवक की मौत, बहन गंभीर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 4, 2026

 


छत्तीसगढ़: होली मनाने गांव लौट रहे भाई-बहन हादसे का शिकार, युवक की मौत, बहन गंभीर

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


कवर्धा | होली के पर्व से पहले छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे-30, रायपुर–जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि अमर अपनी बहन के साथ बाइक से होली का त्योहार मनाने अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

होली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment