प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी, बिल्हा क्षेत्र के गढ़वट के रोजगार सहायक को शो-कॉज नोटिस जारी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 13, 2026

 


प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी, बिल्हा क्षेत्र के गढ़वट के रोजगार सहायक को शो-कॉज नोटिस जारी

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर, 13 फरवरी 2025/ बिल्हा विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलने वाली मजदूरी राशि के भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए जांच कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा एक जांच दल का गठन किया गया। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि हितग्राही की लिखित सहमति के बिना अन्य व्यक्तियों को कुल 35,415 रुपये की राशि का भुगतान किया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामवासी चन्द्रप्रकाश बैसवाड़े सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम रोजगार सहायक राकेश सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राप्त जवाब और तथ्यों के परीक्षण के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 
समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार), 
विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712



No comments:

Post a Comment