सरकंडा थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, 06 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सरकंडा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 06 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए आरोपियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश पटेल उर्फ नानू (25) निवासी अशोक नगर, साजिद हुसैन (40) निवासी मगरपारा थाना सिविल लाइन, अजय सोनी (43) निवासी बसोड़ मोहल्ला लिंगयाडीह, नितेश साहू उर्फ नंदू (22) निवासी अशोक नगर, अमर रजक (24) निवासी श्याम नगर लिंगयाडीह तथा अमर यादव (24) निवासी श्याम नगर लिंगयाडीह शामिल हैं।
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। थाना सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की प्रतिबंधात्मक एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।


No comments:
Post a Comment