क्या आपका भी फुलता है पेट? तो आजमाएं गैस भगाने का ये आसान तरीका - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 3, 2025

 


क्या आपका भी फुलता है पेट? तो आजमाएं गैस भगाने का ये आसान तरीका 

प्रस्तुति - एम के सरकार (संपादक) 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 






बिल्हा : अक्सर ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर पर काम करने के उपरांत जब व्यक्ति संध्या होते ही घर चलने लगता है तो उसे पेट में गैस की समस्या उत्पन्न होती दिखाई देने लगती है। कभी-कभी भूख नहीं लगने पर भी कुछ न कुछ खाने की बेवजह आदतों की वजह से भी पेट में एसिडिटी बनने लगती है। कारण चाहे जो भी हो नुकसान व्यक्ति को शरीर में उत्पन्न परेशानी को झेलकर ही मिटाना पड़ता है।इसीलिए इस लेख के माध्यम से हम पेट की गैस से मुक्ति पाने की कुछ आसान युक्तियां बता रहे हैं जिसे अमल में लाते हुए आप पेट में गैस जैसी घातक बीमारी को खत्म कर सकते हैं :-

पेट में गैस बनने के कारण


● अधिकाधिक भोजन करना।


● बासी खाने को उपयोग में लेना।


● बाजार में मौजूद फास्ट फूड मसलन चाउमीन, डोसा, बर्गर इत्यादि के अलावा अधिक मसाले युक्त तला भुना भोजन करना।


● खाने में मिर्च का ज्यादा प्रयोग करना।


● भोजन को ठीक से चबाकर न खाना।


● चाय, कॉफी, चाकलेट और कोला कैफीन युक्त पदार्थों का अत्यधिक सेवन करना।


● तनाव का होना।


● नियम से भोजन नहीं करना।


● सोने के लिए निश्चित समय का नहीं होना।


● शरीर में मोटापा, डायबिटीज, अस्थमा एवं पेट के कीड़े जैसी अनगिनत बीमारियों का पाया जाना।


पेट में गैस से छुटकारा पाने के उपाय


● भोजन करने के पश्चात् लौंग को चूसें।


● छाछ यानी मट्ठा में जरा सी हींग मिलाकर पीने से भी पेट की गैस समाप्त हो जाती है।


● सोने से तुरंत पूर्व भोजन ग्रहण नहीं करें।


● नारियल पानी का अधिकाधिक सेवन करने से राहत मिलती है।


● वजन अधिक होने पर उसे व्यायाम द्वारा कम करने से भी पेट में गैस खत्म करने में मदद मिलती है।


● रात में एक छोटा चम्मच मेथी दाना भीगा हुआ सुबह सूरज की किरणों के निकलते ही लें। खाली पेट पानी से लेने पर आराम का अहसास होने लगता है।


● प्रात:काल खाली पेट लहसुन रूपी अमूल्य प्रकृति की देन औषधि का नित्य इस्तेमाल करते हुए दो से तीन कलियां खाएं। पेट में गैस की अक्सर समस्या से निदान मिलेगा।


● अंत में इसके अलावा आप खाना खाने के पश्चात् अदरक की चाय पीने से भी गैस से मुक्ति पा सकते हैं।



No comments:

Post a Comment