छ.ग : महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, May 21, 2025

 


छ.ग : महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 



जांजगीर /चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में 4 लोगों के द्वारा बारी-बारी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें चांपा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला घटना 18 मई की दोपहर को जब वह अपने पिता के साथ घर पर थीं। इस बीच मनोज कुमार पटेल 33 वर्ष,नरेंद्र कुमार पटेल 37 वर्ष रामकुमार पटेल तीनो भाई और धरम चौहान 53 वर्ष जोकि पूर्व  परिचय का होने पर उनके घर आना - जाना लगा रहता था। 18 मई को चारों उसके घर पर थे। सभी ने खाना खाया जिसके कुछ देर बाद पीड़ित महिला का पिता सोने चला गया। जिसका फायदा उठाकर चारों आरोपियों ने मिलकर युवती को जबरन पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद चारों मौका देख फरार हो गए।


दूसरे दिन डरी सहमी पीडिता ने अपने साथ हुए घटना को उसकी मां जब बाहर से घर आई तो जानकारी दी जिसके बाद चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई इस दौरान आरोपी रायगढ़ -कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे है सूचना पर पुलिस टीम ने करतला के पास ट्रक से चारों आरोपियों को पकड़ कर चांपा थाना लेकर पहुंची। जिसके बाद पूछताछ करने पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।



No comments:

Post a Comment