जादू टोना के शक में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, May 26, 2025



 जादू टोना के शक में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 



रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक महिला की हत्या की मामला पुलिस ने सुलझा ली है। यहां वार्ड नंबर 13 में रहने वाली पद्मा यादव की हत्या जादू-टोना के शक में उसके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी।

पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के पड़ोसियों को शक था कि पद्मा यादव ने नींबू-मिर्ची फेंककर उनके घर पर जादू-टोना करती है, जिससे उनके घरों में नकारात्मक घटनाएं हो रही थीं। यहां तक कि अपने पत्नियों के गर्भपात भी हो गए। इसके चलते उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।


शनिवार को महिला की खून से लथपथ लाश उसके घर के बाहर दरवाजे के पास मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की, जांच में सामने आया कि महिला के सिर, सीने और कई अंगों पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके से खून से सना बड़ा पत्थर और टूटा हुआ डंडा पुलिस ने जब्त की। 


पुलिस ने परोसियो से पूछताछ की, पूछताछ में परोसी राजू यादव (28) और जीवन यादव (24) ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पहले उन्होंने बांस और लकड़ी से पद्मा यादव को खूब पीटा, फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। उन्होंने यह भी बताया कि पद्मा ने उनके दादाजी से सस्ती जमीन खरीदकर मकान बनाया था, जिसे लेकर पहले से विवाद था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


रायपुर के खरोरा में महिला की हत्या मामले ने एक बार फिर अंधविश्वास और सामाजिक तनाव के घातक परिणामों को उजागर किया है।



No comments:

Post a Comment