पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, आपत्तिजनक स्थिति में पति के देखने पर किया जानलेवा हमला, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, August 2, 2023

 


पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, आपत्तिजनक स्थिति में पति के देखने पर किया जानलेवा हमला, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया पुलिस 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



अंबिकापुर । अंबिकापुर शहर से लगे मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने निर्माणाधीन मकान में एक युवक की सोमवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार शाम युवक को क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा तो बात का खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी से आरोपी युवक का प्रेम संबंध था। बीती रात पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में युवक ने देख लिया था। इसीलिए प्रमी ने युवक के सिर एवं पैरों पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। 


सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक सुखलाल पिता सहपाल (42) जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर स्थित दर्रीपारा में एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था और मजदूरी कर जीवन यापन करता था। उसने एक महिला पनिता को पत्नी बनाकर रखा था। सोमवार की रात को दोनों खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे कार्तिक नामक व्यक्ति झोपड़ी में आया और लाठी डंडे से पीट कर सुखलाल की हत्या कर दी।


कार्तिक भी साथ में मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के सिर, पैर व हाथ में चोट के निशान मिले थे। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि संभावित स्थानों पर दबिश देकर कार्तिक कोरवा को हिरासत में लिया गया तो मामले का खुलासा हो गया। 


पहले दोस्ती, फिर पत्नी से बनाए संबंध और कर दी हत्या-

पुलिस ने मंगलवार शाम फरार कार्तिक कोरवा (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस को कार्तिक ने बताया कि वह सुखलाल के साथ काम करता था। इस दौरान उसने सुखलाल की पत्नी को देखा तो उसे पाने के लिए उसने सुखलाल से दोस्ती बढ़ाई। मौका पाकर वह सुखलाल की पत्नी से मिलता रहा और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।


सोमवार को भी कार्तिक देर रात करीब 12.30 बजे सुखलाल के घर पहुंचा और उसकी पत्नी से संबंध बनाने लगा। इस बीच आहट होने पर पास ही सो रहे सुखलाल की नींद खुल गई एवं उसने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद कार्तिक ने पास में रखे मोटे डंडे से सुखलाल के सिर, हाथ पैरों में वार किया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण सुखलाल की मौत हो गई। घटना के बाद कार्तिक भाग निकला था।



No comments:

Post a Comment