पुलिस कप्तान द्वारा बिल्हा में किया गया जन चौपाल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 8, 2023

 


पुलिस कप्तान द्वारा बिल्हा में किया गया जन चौपाल

'हमसफर मित्र न्यूज' 

संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा 






बिल्हा। बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा आज शनिवार को बिल्हा के नगर पंचायत सामुदायिक भवन में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जन चौपाल में बिल्हा थाने संबंधित सभी प्रकार के व्यक्तिगत समस्याएं, सामाजिक समस्याएं, यातायात संबंधित समस्याएं सहित अन्य सभी प्रकार के जन समस्याओं का समाधान हेतु कार्यक्रम किया गया है।

इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के अलावा नगर के पार्षदगण एवं प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी, विमल अग्रवाल, महेश माखिजा, रोहिणी नौवतका, दिलीप गेहानी एवं समस्त पदाधिकारी तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम में नगर के बड़े संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अनुमान से अधिक जनता आने के कारण बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाया, इसमें नागरिक ही नहीं पत्रकार लोग भी घंटो खड़े होकर कार्यक्रम का कवरेज किया। जिसमें कुछ पत्रकार कार्यक्रम सम्पन्न होने के पहले ही वापस चले गए। 

कार्यक्रम में बिल्हा मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि पुलिस ने दिन-रात अपना ड्यूटी निभाते हुए अपना कर्तव्य को निभाते हुए जनता के सेवा में लगे रहते हैं। वहीं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वंदना जेंड्रे ने कहा कि समाज में फैले नशे के कारोबार और नशा करने वाले पर कठोर कार्रवाई कर समाज को सुधारने के लिए प्रयास करना चाहिए ये नहीं कि थोड़ा कार्यवाई कर उन्हें छोड़ दें। ऐसे में नशे की कारोबारी का हौसला बुलंद होगा और उस कार्य को दुबारा शुरू कर देगा। इसी प्रकार मंच में उपस्थित एसपी संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेश राठौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीता डहरिया आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।




No comments:

Post a Comment