बिलासपुर में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, सौ से अधिक खिलाड़ी लिए भाग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, July 10, 2023

 



बिलासपुर में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, सौ से अधिक खिलाड़ी लिए भाग

संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






बिलासपुर। बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में रविवार को राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती - जूडो) का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अखिलेश पाण्डेय शामिल हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बिलासपुर ग्रेपलिंग कमेटी के उपाध्यक्ष मनितोष सरकार के कर कमलों से बजरंगबली के चित्र पर पुष्पांजलि कर प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक बालक-बालिकाएं भाग लिए हैं। अंत में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

तृतीय राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग-कुश्ती सब-जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई 2023 को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार, बिलासपुर में किया गया। जिसमें दुर्ग, राजनंदगाँव, रायपुर, बलोदाबाज़ार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़ एवं मुंगेली जिलों से 100 से भी अधिक बच्चों ने Gi (जूडो ड्रेस) एवं NoGi (शॉर्ट व टी-शर्ट) के अलग-अलग वर्ग में भाग लिया व पदक प्राप्त किए। जिसमें दुर्ग जिले ने सबसे अधिक पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया, वहीं रायपुर को उपविजेता का स्थान मिला। 

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व समाजसेवी श्रीमती संध्या चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि व फ़िल्म अभिनेता श्री अखिलेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय यादव, सचिव श्री के. हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष श्री चिंतामणि चक्रधारी के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. मनितोष सरकार, सचिव सुश्री रेणु यादव भी शामिल हुए। 

खिलाड़ी बच्चों ने अलग-अलग आयु व वज़न वर्ग में पदक प्राप्त किए: 

11 वर्ष आयु –वर्ग में :  बालिका वर्ग -20 किलो में Gi - आराध्या मुदलियार (रायपुर)- प्रथम, NoGi – दीनीका दीक्षित (रायपुर) -प्रथम, -22 किलो– जनवी मेश्राम (दुर्ग)- प्रथम, 30 किलो -  Gi – सुमन सारथी  (रायपुर)- प्रथम, NoGi – श्रीनिका दीक्षित (रायपुर) -प्रथम, 34 किलो Gi - पूर्वी निषाद-प्रथम, वाणी साहू-द्वितीय (दुर्ग), Nogi – आराध्या मसीह (बिलासपुर)। 

बालक वर्ग -22 किलो Gi-पोशन सेन (रायपुर)-प्रथम, NoGi - अर्चित पाण्डेय (रायपुर)-प्रथम, -24 किलो - संकल्प निषाद (रायपुर)-प्रथम, ओम निषाद (दुर्ग)-द्वितीय, -27 किलो – पार्कर निषाद (दुर्ग)-प्रथम, -30 किलो - दिव्यान्श तिवारी (रायपुर)-प्रथम, NoGi - पीयूष यादव-प्रथम, सत्यम साहू (बिलासपुर)-द्वितीय, -34 किलो - देवेश भार्गव (बिलासपुर)-प्रथम, -38 किलो  - अच्युत पाण्डेय (रायपुर)-प्रथम, -42 किलो -  सिद्धार्थ पाण्डेय (रायपुर) - प्रथम, NoGi - अंश कौशिक (बिलासपुर) – प्रथम। 

13 वर्ष आयु –वर्ग में :  बालिका वर्ग -42 किलो – सिमरन विश्वकर्म (दुर्ग)-प्रथम, -64 किलो – डिम्पल धुरी (मुंगेली)।

बालक वर्ग -27 किलो – आशित सिंह (बिलासपुर) – प्रथम, -34 किलो- दीपांशु तिर्के (बिलासपुर) – प्रथम, -38 किलो –  Gi – सिद्धू पटेल (दुर्ग)-प्रथम, यश वैष्णव (रायपुर)-द्वितीय व पोशन मेश्राम (दुर्ग)-तृतीय, NoGi- देवेश बघेल (बिलासपुर)-प्रथम, -42 किलो – दिव्यान्श तिवारी (रायपुर) – प्रथम, -46 किलो – आदर्श लकरा (रायगढ़), -50 किलो – अखिलेश राय (दुर्ग), -60 किलो – पुष्कर पटनायक (रायगढ़)-प्रथम, -66 किलो – यज्ञावल्का सिंह (रायगढ़)-प्रथम, प्रफुल घोले (बिलासपुर)-द्वितीय। 

  15 वर्ष आयु –वर्ग में :  बालिका वर्ग -44 किलो – नैन्सी तिर्के (बिलासपुर)-प्रथम, -52 किलो – रीगा बघेल (बिलासपुर)-प्रथम, -64 किलो – भूमिका निषाद (दुर्ग)।

बालक वर्ग -32 किलो – Gi- दीपांशु साहू (दुर्ग)-प्रथम, NoGi- दुष्यंत पटेल (रायगढ़)-प्रथम, -35 किलो – धनेश साहू (दुर्ग)-प्रथम, -42 किलो – Gi - कृष्णा नायक (दुर्ग)-प्रथम, NoGi – पीयूष बाघ (दुर्ग)-प्रथम, कुनाल पटेल (रायगढ़)-द्वितीय, सुधीर दास महंत (रायगढ़), -47 किलो NoGi – मयंक मिरी (रायगढ़)-प्रथम, नवेल कुमार ठाकुर (रायगढ़)-द्वितीय, Gi- रूपेश कुमार (दुर्ग)-प्रथम, उत्तम बढ़ाई (दुर्ग), -53 किलो – Gi- समीर (बलोदाबाज़ार), NoGi – शिखर कुमार गवेल (रायगढ़), -66 किलो – Gi – टिकेन्द्र निर्मल (दुर्ग)-प्रथम, NoGi- अमय लकरा (रायगढ़)-प्रथम।

प्रतियोगिता तकनीकी संचालन के लिए रेफ़ेरी पैनल में सुश्री अंतरा सारथी, खुशी तिवारी, कमलेश कुमार, सी. ऋषभ, राहुल डहरिया, आशीष यादव, अर्नव पाल एवं कार्तिक स्वामी का सहयोग मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश पाण्डेय, कमेटी के अध्यक्ष राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष मनितोष सरकार, संयुक्त सचिव रेनू यादव, संयुक्त सचिव कुश यादव, सचिव संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सचिन, कार्यकर्ता राजा भाई, कार्यकारिणी सफीना सहित दर्जनों ट्रेनर एवं अन्य लोग शामिल रहे।






No comments:

Post a Comment