14 जून का राशिफल : बुधवार को अपने लकी नंबर और शुभ रंग दिन को बनाएं शानदार, जानें अपना आज का राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 14, 2023

 


14 जून का राशिफल : बुधवार को अपने लकी नंबर और शुभ रंग दिन को बनाएं शानदार, जानें अपना आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य - 'दीपा शर्मा' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
आज दिनांक 14 जून और दिन बुधवार है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?



मेष राशि :

आपकी राशि में गुरु राहु चंद्र का योग विदेश से पैसे का लाभ देने वाला है। आज आपको व्यर्थ की मान बड़ाई के कार्यों को करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई व्यवस्था को करने में लगे रहेंगे, परिस्थितियों के चलते आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना बेहतर रहेगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा है तो 30 जून तक का इंतज़ार करना उचित होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- गेरुआ



वृषभ राशि :

आज आप यदि आप अपने संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं,तो अपनी इस इच्छा को भी पूरा करने में भी आप सफल रहेंगे। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह किसी की बातों में आकर किसी गलत काम में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहे। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी सामानों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ऑफ वाइट



मिथुन राशि :

आज आपको किसी कार्य को करने में असुविधा होगी, लेकिन फिर भी आप उस समस्या को छोड़कर काम पूरा करेंगे। आज आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव होगा। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो वह भी आज करा सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद



कर्क राशि :

राशि स्वामी 10वें भाव में आज आपका कोई नई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा और उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आपको बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग- संतरी



सिंह राशि :

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ असुविधा होगी, क्योंकि आपके साथी आपकी पदोन्नति को देखकर परेशान रहेंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में व्यवसाय कर रहे लोगों के अधिकारिक क्षेत्रों में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा और तभी आपके सामने उन्नति के बहुत मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी से चल रही समास्या समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- हरा



कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए मेहनत और पराक्रम से प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी परिजन की समस्या को समाप्त करने में सफल रहेंगे, वहीं आगे चलकर आपके काम में पूरा साथ देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को किसी से मिलकर पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको आज अपने पिता पक्ष की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नीला



तुला राशि :

7 वें भाव का चंद्रमा राहु आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से अपने बिगड़ते काम ठीक करने का मौका मिलेगा। राजनितिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, फिर भी वह उन्हें पूरी करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी मानसिक चिंता समाप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

शुभ अंक -7

शुभ रंग – गुलाबी



वृश्चिक राशि :

आज भाग्येश चंद्र 6ठे स्थान में भाग्य में अवरोध के योग बना रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपको अपने कामकाज में सुधार करने के लिए किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज सुधार हो सकता है। आपकी कोई लेन देन से संबंधित बहुत बड़ी समस्या सुलझेगी। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं ।

शुभ अंक -2

शुभ रंग -लाल



धनु राशि :

आज आप अपने बलबूते पर ही अपनी काफी सारी समस्याओं का समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उन्हें यह अवसर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे व उनके साथी उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला



मकर राशि  :

संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आपको अपने व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को भी फिर से शुरू करना होगा। यदि आपने अपने मित्र की किसी निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। माताजी को आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आप अपने घर की मरम्मत कार्यों को करवाने पर भी विचार कर सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया



कुंभ राशि :

आज का दिन आपके धन, यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को ठीक से जांच लें, नहीं तो आपको बाद में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी भी आपकी बातों से परेशान रहेंगे और आप आपके किसी बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था,तो आप उसे उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- ब्राउन



मीन राशि : 


आज आपकी राशि के किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आपको यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आपकी कोई पुरानी मन की इच्छा पूरी होगी। माता पिता के सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे व उनके बताए रास्ते पर चलकर आप अपने मित्रों की संख्या में भी इजाफा करेंगे। आपको किसी प्रियजन की सेहत की चिंता सता सकती है।

सुबह अंक- 1

शुभ रंग- सुनहरा



No comments:

Post a Comment